जानें शनिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 June 2024) और राहुकाल का समय जानते हैं –

आज शनिवार का दिन है। यह शुभ दिन भगवान शनि की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना व उपवास रखते हैं उन्हें सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं –

Aaj Ka Panchang 29 June 2024: आज का पंचांग –
पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगी।

ऋतु – वर्षा

चन्द्र राशि – मीन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 28 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 24 मिनट पर

चंद्रोदय – मध्य रात्रि 12 बजकर 49 मिनट पर

चंद्रास्त – दोपहर 12 : 48 बजे।

शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 06 मिनट से 04 बजकर 46 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 22 मिनट से 07 बजकर 42 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।

अशुभ समय
राहु काल – सुबह 08 बजकर 56 मिनट से10 बजकर 39 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 05 बजकर 28 मिनट से 07 बजकर 13 मिनट तक।

दिशा शूल – पूर्व

ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल
वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन।

29 जून का राशिफल: मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को खर्चों पर करना होगा नियंत्रण
शनिवार के दिन जरूर करें कर्मफलदाता शनि की पूजा

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …