वास्तु के अनुसार घर में लगाएं ये 4 पौधे

हिंदू मान्यताओं के अनुसार कई पेड़-पौधे बताए गए हैं जिन्हें घर के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पौधे घर की शोभा तो बढ़ाते ही हैं साथ ही व्यक्ति को कई सकारात्मक परिणाम भी प्रदान करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार वह शुभ पेड़-पौधे कौन-से हैं और उन्हें घर की किस दिशा में रखना चाहिए।

घर की सजावट आदि के लिए कई पेड़-पौधे लगाए जाते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पौधे बताए गए हैं, जिन्हें घर में रखने से सुख-शांति का माहौल बना रहता है। साथ ही इन पेड़-पौधों को घर में रखने से साधक पर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। चलिए जानते हैं वह पेड़-पौधे कौन-से हैं।

बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर में रखने और नियमित रूप से उसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है। इसके साथ ही वास्तु में भी इस पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। वास्तु नियमों के अनुसार, तुलसी को घर की उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

बनते हैं तरक्की के योग

बैम्बू प्लांट को भी शुभ पौधों में से एक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को घर के लॉन या बरामदे में लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके साथ ही बांस को आप पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता है, उसी प्रकार व्यक्ति के जीवन में भी तरक्की आती रहती है। साथ ही इस पौधे से

प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

सफेद पलाश का पौधा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करने से वह प्रसन्न होती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से घर के सदस्यों की सेहत में लाभ देखने को मिलता है। सफेद पलाश को लगाने के लिए हमेशा बड़े गमले का इस्तेमाल करना चाहिए।

जरूर लगाएं ये पौधा

वास्तु के अनुसार, घर में क्रासुला का पौधा लगाने से भी जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा साधक और उसके परिवार पर बनी रहती है। क्योंकि ऐसा माना गया है कि यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

 जुलाई में कब है योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी
इस गुफा में गिरा था पार्वती पुत्र भगवान गणेश का कटा हुआ सिर

Check Also

जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले होती है सोने की झाड़ू से सफाई

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सभी भक्तों के लिए बहुत ही महत्व रखती है जिसका …