करियर और कारोबार में सफलता दिलाएगा शमी का पौधा

सनातन धर्म में शमी के पौधे की पूजा का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस पौधे की पूजा करने से शुभ ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और घर में इस पौधे को लगाने से न्याय के देवता शनि देव भी प्रसन्न होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन उपाय को करने से जातक को जीवन की सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

सनातन धर्म में कई पौधे पूजनीय हैं। इनमें शमी का पौधा भी शामिल है। यह पौधा भगवान शिव और शनि देव से संबंधित है। इसलिए घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए शमी का पौधा लगाया जाता है। शिव पुराण में शमी के पौधे के कई उपायों के बारे में वर्णन किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से जातक को जीवन की सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं शमी के उपाय के बारे में।  

शमी के उपाय (Shami Ke Upay)

  • अगर आप जीवन में लंबे समय से कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार के दिन विधिपूर्वक शमी के पेड़ की पूजा करें और काली उड़द, तिल अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जातक को कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • इसके अलावा सभी तरह की बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए जल में दूध मिलाकर शमी के पेड़ पर अर्पित करें। इस दौरान अवधूतेश्वर महादेव नाम का जाप करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से सभी रोग खत्म होंगे।  
  • शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद शमी के पौधे की पूजा करें और इसकी पत्ती को पर्स में रखें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग बनते हैं।
  • सोमवार या शनिवार को शमी के पौधे की टहनी में कलावा बांध दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से शनि देव प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही राहु दोष से छुटकारा मिलेगा।
  • अगर आप करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो शनिवार को शमी के पौधे में जल का अर्घ्य दें। इससे करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है।
आज दूसरे बड़े मंगल पर करें हनुमान चालीसा का पाठ
आज है प्रदोष व्रत

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …