रोजाना पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ

सनातन धर्म में भगवान गणेश की सर्वप्रथम पूजा की जाती है। अतः हर शुभ कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसके अलावा, हर बुधवार को भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु बुधवार का व्रत भी रखा जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिष भी आर्थिक विषमता को दूर करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करने की सलाह देते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। बुध ग्रह मजबूत होने से कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। अगर आप भी कर्ज की समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ करें।

ऋणमुक्ति गणेश स्तोत्र

ॐ स्मरामि देवदेवेशंवक्रतुण्डं महाबलम्।

षडक्षरं कृपासिन्धुंनमामि ऋणमुक्तये॥

महागणपतिं वन्देमहासेतुं महाबलम्।

एकमेवाद्वितीयं तुनमामि ऋणमुक्तये॥

एकाक्षरं त्वेकदन्तमेकंब्रह्म सनातनम्।

महाविघ्नहरं देवंनमामि ऋणमुक्तये॥

शुक्लाम्बरं शुक्लवर्णंशुक्लगन्धानुलेपनम्।

सर्वशुक्लमयं देवंनमामि ऋणमुक्तये॥

रक्ताम्बरं रक्तवर्णंरक्तगन्धानुलेपनम्।

रक्तपुष्पैः पूज्यमानंनमामि ऋणमुक्तये॥

कृष्णाम्बरं कृष्णवर्णंकृष्णगन्धानुलेपनम्।

कृष्णयज्ञोपवीतं चनमामि ऋणमुक्तये॥

पीताम्बरं पीतवर्णपीतगन्धानुलेपनम्।

पीतपुष्पैः पूज्यमानंनमामि ऋणमुक्तये॥

सर्वात्मकं सर्ववर्णंसर्वगन्धानुलेपनम्।

सर्वपुष्पैः पूज्यमानंनमामि ऋणमुक्तये॥

एतद् ऋणहरं स्तोत्रंत्रिसन्ध्यं यः पठेन्नरः।

षण्मासाभ्यन्तरे तस्यऋणच्छेदो न संशयः॥

सहस्रदशकं कृत्वाऋणमुक्तो धनी भवेत्॥

बेडरूम में वास्तु शास्त्र की इन बातों का रखें विशेष ध्यान
बुधवार को पूजा के समय जरूर करें ये आरती

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …