गंगा सप्तमी पर वृद्धि योग समेत बन रहे हैं ये 5 मंगलकारी संयोग

सूर्य देव के राशि परिवर्तन की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। सूर्य देव 14 मई यानी आज मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सनातन शास्त्रों में संक्रांति तिथि पर स्नान-ध्यान पूजा जप-तप और दान-पुण्य करने का विधान है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है।

हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इस प्रकार आज यानी 14 मई को गंगा सप्तमी और वृषभ संक्रांति है। सूर्य देव आज मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। धार्मिक मत है कि गंगा सप्तमी पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का पंचांग, योग, राहुकाल के बारे में जानते हैं-

आज का पंचांग

योग

गंगा सप्तमी पर वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 07 बजकर 28 मिनट से हो रहा है। इस दिन पुष्य नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। इसके अलावा, गर और वणिज करण के योग बन रहे हैं। इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक है।

स्नान-दान हेतु समय

ज्योतिषियों की मानें तो गंगा सप्तमी पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य हेतु शुभ समय सुबह 10 बजकर 56 मिनट से दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक है। इस समय में स्नान-ध्यान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होगी।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 31 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 04 मिनट पर

चन्द्रोदय- सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर

चंद्रास्त- देर रात 12 बजकर 58 मिनट पर

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 07 मिनट से 04 बजकर 49 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 27 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 23 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 03 बजकर 41 मिनट से शाम 05 बजकर 23 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ

 ऐसे करें भगवान हनुमान की पूजा
14 मई का राशिफल

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …