नवरात्र की अवधि मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के लिए समर्पित मानी गई है। ऐसा माना जाता है कि यदि नवरात्र की पावन अवधि में यदि आपके घर में किसी बच्चे खासकर लड़की का जन्म होता है तो पूरे परिवार के लिए सौभाग्य की बात होती है। ऐसे में आप नवरात्र में जन्मी बच्ची के लिए इन नामों का चयन कर सकते हैं।
सनातन धर्म में कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है। यही कारण है कि नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है। ऐसे में यदि नवरात्र के शुभ अवसर पर आपके घर में भी कन्या ने जन्म लिया है, तो यह आपके लिए एक बहुत शुभ संकेत माना जाता है।
चलिए जानते हैं नवरात्र में जन्म लेने वाली कन्याएं किस प्रकार अपने साथ सौभाग्य लेकर आती हैं। साथ ही आप मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए अपने घर आई नन्हीं मेहमान के लिए माता रानी से प्रेरित इन नामों को चुन सकते हैं।
मिलती है माता रानी की कृपा
नवरात्र में जन्मे लड़के या लड़की दोनों का ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे बच्चे खुद तो भाग्यशाली होते ही हैं, साथ ही पूरे परिवार के लिए भी खुशियां लेकर आते हैं। ये बच्चे परिवार के मान-सम्मान में भी वृद्धि करते हैं। साथ ही नवरात्र में कन्या का जन्म लेना माता रानी की कृपा प्राप्ति का संकेत भी होता है।
ये होती हैं खूबियां
नवरात्र में जन्मी कन्याओं को बुद्धिमान माना जाता है। इन कन्याओं पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहती है। यह आगे चलकर हर क्षेत्र में सफलता हासिल करती हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि नवरात्र में जन्मी बच्चियां आगे चलकर पूजा-पाठ में अधिक मन लगाती हैं, या कहें कि धार्मिक प्रवृत्ति की होती हैं।
रख सकते हैं ये नाम
यदि आप नवरात्र में जन्मी बच्ची के लिए मां दुर्गा के ही नामों का चयन करते हैं, तो इससे आपकी लाडली पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे में आप अपनी बिटिया के लिए इन नामों का चुनाव कर सकते हैं –
- अनीका
- वाराही
- गौतमी
- कमाक्षी
- नीयति
- साध्वी
- भवप्रीता
- यति
- उत्कर्षिणी
- तपस्विनी
- अनंता