सपने में इन 4 चीजों का दिखना होता है बेहद अशुभ

जानकारों की मानें तो सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा नाता होता है। खासकर रात्रि के अंतिम चरण में देखे गए सपनें आगामी भविष्य के संकेत होते हैं। सपने अच्छे और बुरे दोनों होते हैं। कई ऐसे सपने हैं जो किसी अनहोनी के संकेत होते हैं। इन सपनों को देखने के बाद बिल्कुल अनदेखी न करें। इसके लिए घर के बड़े-वृद्ध से सलाह लें।

सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से सपनों के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। जानकारों की मानें तो सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा नाता होता है। खासकर, रात्रि के अंतिम चरण में देखे गए सपनें आगामी भविष्य के संकेत होते हैं। सपने अच्छे और बुरे दोनों होते हैं। कई ऐसे सपने हैं, जो किसी अनहोनी के संकेत होते हैं। इन सपनों को देखने के बाद बिल्कुल अनदेखी न करें। इसके लिए घर के बड़े-वृद्ध से सलाह लें। इसके बाद पंडित जी से सलाह लेकर आगामी अनहोनी को टालने हेतु उपाय करें। इसके लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप भी कर सकते हैं। आइए, इन सपनों के बारे में जानते हैं-

ऊंट

स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में ऊंट दिखना शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब होता है कि जल्द आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इस स्थिति में आपकी गर्दन या चेहरे पर चोट लग सकती है।

अंगरक्षक

अगर आप सपने में अपने साथ बॉडीगार्ड को देखते हैं, तो ये खुश होने की बात नहीं है। सपने में बॉडीगार्ड दिखना शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब है कि जल्द आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। अगर बॉडीगार्ड किसी और के साथ देखते हैं, तो आपके किसी मित्र के साथ अनहोनी हो सकती है।

अगरबत्ती

सपने में जलती अगरबत्ती दिखना भी शुभ नहीं होता है। सपने में जलती अगरबत्ती या अगरबत्ती जलाने के सपने देखने का मतलब है कि जल्द ही आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।

गगनचुंबी इमारत

जानकारों की मानें तो सपने में गगनचुंबी इमारत दिखना भी शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब है कि आपको आने वाले समय में मामूली या गंभीर चोट लग सकती है।

पापमोचनी एकादशी पर करें भगवान विष्णु के 108 नामों का जप
05 अप्रैल का राशिफल

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …