हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस बार 25 मार्च, 2024 को होली मनाई जाएगी। साथ ही इस बार होली पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में कुछ राशियों को अपने जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को होली के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को होली पर अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपको परिवार के स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसे नजरअंदाज करना आपको भारी नुकसान में डाल सकता है। इसके साथ ही आपको व्यापार आदि में भी नुकसान हो सकता है। यदि आप तरक्की पाना चाहते हैं, तो इसके लिए शॉर्टकट न चुनें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है, इससे आपकी मानसिक सेहत पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको अपने पेशेवर जीवन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस समय आपको मेहनत करने के साथ-साथ सतर्क रहने की भी जरूरत है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि को भी चंद्र ग्रहण के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी लव लाइफ में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अच्छा होगा की अपनी वाणी पर सयंम रखें, वरना आपके संबंध खराब हो सकते हैं। कारोबार में भी आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए भी होली का समय कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला। आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिलेगी, ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य के कारण आपको आर्थिक स्थिति में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक रिश्ते भी प्रभावित हो सकते हैं, जिस कारण आपका तनाव बढ़ सकता है।