मुस्लिम समुदाय के लोगों को रमजान के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह महीना बेहद पवित्र माना जाता है। रमजान महीने की शुरुआत आज यानी 12 मार्च से हो चुकी है। इस माह को अल्लाह की इबादत का महीना भी कहा जाता है। रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और और अल्लाह की इबादत में दिन गुजारते हैं। अगर आप भी रोजा रख रहे हैं, तो आपको कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। माना जाता है कि इन नियमों का पालन न करने से रोजा टूट सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रोजा के दौरान किन विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप रोजा रख रहे हैं, तो रोजाना 5 वक्त की नमाज अदा करनी चाहिए।
- रोजा शुरू होने से पहले स्नान करना चाहिए। रोजा के दौरान स्नान करने की मनाही है। लेकिन इस बात का उल्लेख कुरान में नहीं है। लेकिन आम धारणा के अनुसार, रोजा के समय न नहाने की बात कही गई है। स्नान के वक्त पानी मुंह में जा सकता है, जिससे रोजा टूट जाएगा।
- रोजा के दौरान सूर्योदय के बाद कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। सुबह सूरज निकलने से लेकर सूर्य डूबने तक रोजा रखा जाता है।
- इसके अलावा रोजा के समय मन में किसी इंसान के प्रति गलत नहीं सोचना चाहिए और बड़े-बुर्जुगों का अपमान नहीं करना चाहिए।
- रोजा के समय आपको सच्चे मन से हर दिन कुरान का पाठ करना चाहिए।
कब रखा जाएगा पहला रोजा
कैलेंडर का आठवें महीने, यानी शाबान महीने के आखिरी दिन हिलाल अर्थात वर्धमान चांद देखने के बाद रमजान महीने की शुरुआत मानी जाती है। रमजान या फिर ईद का चांद सबसे पहले सऊदी अरब में दिखाई देता है। इस वर्ष भारत में रमजान का महीना आज यानी 12 मार्च से शुरू हो गया है। साथ ही इस दिन पहला रोजा रखा जाएगा।