प्यार में मिलेगी सफलता, फुलेरा दूज पर चढ़ाएं भगवान कृष्ण को ये चीजें!

फुलेरा दूज का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व फागुन महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह 12 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण के मंदिर में होली के विशेष आयोजन किए जाते हैं, क्योंकि यह पर्व भगवान कृष्ण और राधा माता को समर्पित है।

ऐसे में अगर आप भगवान कृष्ण की कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको भगवान कृष्ण की विधि अनुसार पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें कुछ विशेष चीजें अर्पित करनी चाहिए, जो इस प्रकार हैं –

भगवान कृष्ण को चढ़ाएं ये चीजें –

गुलाल चढ़ाएं

फुलेरा दूज के दिन पूजा के दौरान राधा-कृष्ण को विशेष रूप से गुलाल अर्पित करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन श्रीकृष्ण और राधा रानी को गुलाल चढ़ाने से घर में खुशियां आती हैं। साथ ही जीवन में पैसों की कमी नहीं रहती है।

फूल चढ़ाएं

फुलेरा दूज के दिन भगवान कृष्ण और देवी राधा को फूल चढ़ाने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही रिश्ते मधुर होते हैं। फूल चढ़ाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि फूल ताजे हों।

शृंगार का सामान चढ़ाएं

जो लोग प्यार में सफलता पाना चाहते हैं या वैवाहिक जीवन में खुशियों की कामना करते हैं उन्हें इस दिन राधा रानी को शृंगार का सामान जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन के साथ प्रेम संबंध की सारी परेशानियां दूर होती हैं।

भगवान कृष्ण का पूजन मंत्र

  • कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:
  • ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठमेधसे।सर्वव्याधि विनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।
  • ॐ देव्किनन्दनाय विधमहे वासुदेवायधीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात
कब रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा,जाने
भगवान शनि देव को लगाएं इन चीजों का भोग

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …