हर साल फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जो मुख्य रूप से शिव-शक्ति की आराधना के लिए समर्पित है। यह पर्व फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।
राशि अनुसार चढ़ाएं ये चीजें
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही भगवान शिव को लाल फूल अर्पित करें और उनका आशीर्वाद लेने के लिए घी का दीपक जलाएं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं। इसके साथ ही आप भगवान शिव को सफेद फूल और चंदन का लेप लगा सकते हैं। इसके साथ ही भगवान शिव का ध्यान कर आप उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को दही मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही शिव पुराण का पाठ करना भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को शिवलिंग पर चंदन का इत्र अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव को दूध और चावल भी अर्पित कर सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग शिव के समक्ष घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही आप भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए गेंदे के फूल और अगरबत्ती भी चढ़ा सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले काले तिल और जल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं। इसके साथ ही भगवान शिव को ताजे फल और मिठाई चढ़ाएं।
तुला राशि
तुला राशि के लोग जल में सफेद चंदन मिलाकर शिव जी को अर्पित करें। आप भगवान शिव के लिए एक सुंदर वेदी या मंदिर बनाकर और उन्हें सुगंधित फूल और इत्र चढ़ाकर भी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन जल और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से आपको नकारात्मका से छुटकारा मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर शिव जी को अबीर या गुलाल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही शिव जी के मंदिर जाकर शिवलिंग की पूजा करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों को शिव जी को भांग और धतूरा चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही आप “ओम नमः शिवाय” मंत्र का जाप कर सकते हैं। वहीं शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए आप शिवलिंग पर तिल और गुड़ अर्पित कर सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को भगवान को नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही आप “ओम नमः शिवाय” मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोग गन्ने के रस और केसर से शिवलिंग का अभिषेक करें और”ओम नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही आप भगवान को कुछ दूध और शहद अर्पित कर सकते हैं।