लोग घरों में सजावट के लिए तरह-तरह के पौधे रखते हैं। पौधे रखने के लिए तरह-तरह के गमलों का इस्तेमाल भी किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खाली गमला रखने से भी व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं खाली गमले से जुड़े कुछ वास्तु के नियम।
मिल सकते हैं ये लाभ
वास्तु में घर में खाली गमला रखना बहुत शुभ माना गया है। बस इसके लिए एक निश्चित दिशा का ध्यान रखना जरूरी है। यदि आप घर में खाली गमला रखते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इससे घर का माहौल भी अच्छा बना रहता है और संबंधों में मजबूती आती है। इतना ही नहीं घर में खाली गमला रखने से व्यक्ति को स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लाभ देखने को मिल सकते हैं।
ये है सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाली गमले को घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व के मध्य में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इन दोनों ही दिशाओं को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति को खाली गमला इस दिशा में रखने से धन-सम्पति से लेकर पारिवारिक रिश्तों तक में लाभ देखने को मिल सकता है।
ये भी है लाभकारी उपाय
रिश्तो में सुधार के लिए आप खाली गमले को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। क्योंकि वास्तु शास्त्र में इसे रिश्तों का क्षेत्र माना जाता है। इसके साथ ही घर की दक्षिण दिशा में खाली बर्तन रखने से राहु के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही ऐसा करने से घर में व्याप्त वास्तु दोष से भी छुटकारा मिल जाता है।