रविवार के दिन भूलकर भी न करें ये कार्य

रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति जितना चाहे मेहनत कर ले। परंतु उसको कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होती है। वहीं सूर्य देव के शुभ स्थिति में होने से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है।

हिंदू धर्म में ग्रहों के राजा सूर्य देव को माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर सूर्य अशुभ स्थिति में हो, तो व्यक्ति जितना चाहे मेहनत कर ले। परंतु उसको कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होती है। वहीं, सूर्य देव के शुभ स्थिति में होने से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है, जिनको करने से इंसान को जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं रविवार के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।

रविवार के दिन न करें ये काम

-रविवार के दिन तांबे से बनी चीजों को नहीं बेचना चाहिए। ऐसा करना होता है और भगवान सूर्य देव नाराज होते हैं। इसके अलावा धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

-इसके अलावा इस दिन बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा कम होती है और जीवन में कई तरह की समस्याएं आती हैं।

-रविवार के दिन पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि इस दिन किसी आवश्यक कार्य से यात्रा कर रहे हैं, तो पान या घी का सेवन करने के बाद घर से निकले।

-तुलसी का पौधा जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को बेहद प्रिय है। मान्यता के अनुसार, रविवार और एकादशी तिथि के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। क्योंकि रविवार और एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है।

-इसके अलावा इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से सूर्य देव नाराज हो सकते हैं।

जानें कब से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्र
बेहद प्रिय है भगवान कृष्ण को यह स्तोत्र

Check Also

Varuthini Ekadashi के दिन इस तरह करें तुलसी माता की पूजा

 हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi 2025) का व्रत …