कछुएं को माना गया है बेहद शुभ, जानिए इस के उपयोग?

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जो व्यक्ति के भाग्य में परिवर्तन कर सकती हैं। हिंदू धर्म में कछुए को बहुत-ही बहुत ही शब्द माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कछुआ भगवान विष्णु का कच्छप अवतार है। ऐसे में यदि आप अपने घर में कछुआ या उसकी मूर्ति को रखते हैं तो आपको इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

मान्यताओं के अनुसार कई पशु-पक्षी गुड लक का संकेत माने जाते हैं। कई लोग घर में कछुआ पालते हैं। वहीं कई लोग यंत्र के रूप में भी कछुए को अपने घर में रखते हैं। माना जाता है कि इससे लक्ष्मी मां की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। वहीं कुछ मूर्ति के रूप में भी कछुए को रखना पंसद करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, कि घर में कछुए को किस तरह रखने से लाभ मिल सकता है।

कछुए की अंगूठी

आपने कई लोगों को कछुए की अंगूठी धारण करते हुए भी देखा होगा। कछुए की अंगूठी धारण करने के लिए शुक्रवार, अक्षय तृतीया दीपावली या धनतेरस का दिन शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखने पर जातक पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।

धातु का कछुआ

कई लोग घर में धातु का कछुआ भी रखते हैं । फेंगशुई के अनुसार, धातु के कछुए को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वहीं, अगर आप अपनी किसी इच्छा की पूर्ति करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक कोरे कागज पर लाल पेन से अपनी इच्छा लिखें। इसके बाद कछुए के अंदर इस पर्ची को रखकर इसे उत्तर दिशा में रख दें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना जल्द पूर्ण हो सकती है।

कछुआ यंत्र

ज्योतिषीय दृष्टि से घर में कछुआ यंत्र स्थापित करने से साधक को विशेष लाभ मिल सकते हैं। कछुआ यंत्र की स्थापना करने के लिए शुक्रवार या पूर्णिमा तिथि को शुभ माना गया है। इसके अलावा आप किसी शुभ मुहूर्त में भी इसकी स्थापना कर सकते हैं।

यहां बनाएं कछुए का चित्र

यदि आप मुख्यद्वार पर कछुए का चित्र लगाते हैं, तो इससे आपको अपने व्यापार में लाभ देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है, जिससे परिवार में शांति बनी रहती है। 

विवाह में हो रही है देरी, तो जल्द करें ये उपाय!
कब है कालाष्टमी? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि!

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …