जाने घर में कोन सी चीजें तरक्की के मार्ग में आएगी

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि व्यक्ति जीवन में अधिक मेहनत करता है लेकिन इसके बाद भी उसको आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ता है और जीवन में सुख-समृद्धि की परेशानी सदैव बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर के वास्तु दोष को सही करते हैं तो इन सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि व्यक्ति जीवन में अधिक मेहनत करता है, लेकिन इसके बाद भी उसको आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ता है और जीवन में सुख-समृद्धि की परेशानी सदैव बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर के वास्तु दोष को सही करते हैं, तो इन सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर का वास्तु दोष सही होने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि घर में कुछ चीजों को रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसलिए घर में कुछ चीजों को भूलकर न रखें। आइए जानते हैं कि घर में किन चीजों को रखना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

वास्तु दोष के उपाय

-घर के मेन गेट पर टूटी कुर्सी न रखें। कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर टूटी कुर्सी रखने से घर में दरिद्रता का वास होता है। इसके अलावा घर के गेट पर टूटा खंभा होने से वहां धन की देवी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।

-अगर आप घर में वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो इसका कारण घर में रखी हुई पुरानी मैग्जीन और अखबार हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से अशुभ माना जाता है। यही वजह है कि इनको इकट्ठा होने से पहले ही घर से बाहर कर दें।

-घर में बंद या खराब घड़ी भूलकर भी न रखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से इंसान की तरक्की के मार्ग में रुकावट उत्पन्न होती है। इसलिए अगर आपके घर में बंद घड़ी है, तो उसे जल्द सही कराएं और खराब घड़ी है, तो उसे घर से बाहर करें। मान्यता है कि घर में रुकी हुई घड़ी होने से इंसान का बढ़िया समय रुक सकता है।

क्रिया योग: आध्यात्मिक योद्धा बनकर करें भीतर के कौरवों से युद्ध.....
इस सकट चौथ पर करें भगवान गणेश की चालीसा का पाठ

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …