वास्तु शास्त्र के इन नियमों का करें पालन!

बिजनेस में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने का अधिक महत्व है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि बिजनेस में अधिक मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो पाती है। वास्तु शास्त्र में बिजनेस में वृद्धि करने के लिए कई नियमों का जिक्र किया गया है जिनका पालन करने से बिजनेस में व्यक्ति मनचाही कमाई कर सकता है।

बिजनेस में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने का अधिक महत्व है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि बिजनेस में अधिक मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो पाती है। अगर व्यापार में दिनभर मेहनत करने के बाद मुनाफा हासिल नहीं होता है, तो लोग अपनी किस्मत को कोसने लगते हैं, लेकिन लोगों को अपने भाग्य को दोष देने से पहले इस बात पर निर्णय करना चाहिए कि उनके बिजनेस की जगह पर वास्तु दोष तो नहीं है, जिसकी वजह से मेहनत करने के बाद भी बिजनेस में मुनाफा नहीं मिल रहा है। वास्तु शास्त्र में बिजनेस में वृद्धि करने के लिए कई नियमों का जिक्र किया गया है, जिनका पालन करने से बिजनेस में व्यक्ति मनचाही कमाई कर सकता है। चलिए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के ऐसे उपायों के बारे में, जिनके जरिए इंसान व्यापार में सरलता से अधिक मुनाफा हासिल कर सकता है।

बिजनेस के लिए वास्तु टिप्स

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, दुकान, फैक्ट्री और ऑफिस में सफेद, क्रीम या हल्के रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन रंगों से सकारात्मकता का प्रवाह होता है। ये रंग व्यवसाय में सफलता पाने में मददगार माने जाते हैं।
  • व्यवसाय में अधिक मुनाफा पाने के लिए दुकान, ऑफिस या फैक्ट्री का मुख्य द्वार बीच में बनवाना चाहिए। इससे वास्तु दोष भी दूर होता है।
  • उत्तर दिशा को कुबेर की मानी जाती है। आप दुकान, और फैक्ट्री की तिजोरी को उत्तर दिशा में अवश्य रखें। मान्यता है कि तिजोरी को सही दिशा में रखने से धन का लाभ मिलता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, धातु से बना कछुआ बेहद लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि दुकान, ऑफिस और फैक्ट्री में धातु से बना कछुआ रखने से धन में बढ़ोतरी होती है और इंसान की मनचाही मनोकामना पूर्ण होती है।
  • दुकान के मालिक को बिजनेस क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैठना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में बैठने से धन का लाभ मिलता है।

सकट चौथ पर करें ये आसान उपाय, जीवन में मिलेंगे कई लाभ
घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …