पौष पूर्णिमा के दिन घर लें आएं ये चीजें, कारोबार में मिलेगी सफलता!

पौष पूर्णिमा के दिन जगत पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-व्रत किया जाता है। शास्त्रों में पौष पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया है जिनको करने से घर में खुशियों का आगमन होता है। मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष चीजों को घर लाने से इंसान को आर्थिक तंगी से निजात मिलती है।

सनातन धर्म में पूर्णिमा का अधिक महत्व है। हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। पूर्णिमा के दिन पूजा, जप, तप और दान करने का विधान है। इस बार पौष पूर्णिमा 25 जनवरी को है। इस अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-व्रत किया जाता है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में किए गए पापों से छुटकारा मिलता है। शास्त्रों में पौष पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया है, जिनको करने से घर में खुशियों का आगमन होता है। मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष चीजों को घर लाने से इंसान को आर्थिक तंगी से निजात मिलती है। आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा के दिन किन चीजों को घर लाना शुभ होता है।

घर लाएं ये शुभ चीजें

-पूर्णिमा के दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन सोना-चांदी घर लाने से धन की मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। क्योंकि सोना-चांदी को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

-पौष पूर्णिमा के दिन गुरु पुष्य योग में चने की दाल को खरीदकर घर ले आएं। चने की दाल का संबंध गुरु ग्रह से माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान की कुंडली में गुरु ग्रह बृहस्पति की स्थिति को मजबूत होती है। पौष पूर्णिमा के दिन चने की दाल घर लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

-यदि आप धन का लाभ चाहते हैं, तो पौष पूर्णिमा के दिन घर श्री यंत्र अवश्य लाएं। कहा जाता है कि इससे करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता है कि श्री यंत्र में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।

-पौष पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ से संबंधित चीजें घर लाना बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन धार्मिक ग्रंथ, अक्षत, सिंदूर, घंटी और शंख आदि चीजें घर ला सकते हैं। ऐसा करने से साधक को धन की मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और शुभ फल मिलेगा।

मां सीता की पूजा से मिलेगी भगवान राम की कृपा
क्यों की जाती है मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा? जानें 

Check Also

शनि की उल्टी चाल से ऐसे करें खुद का बचाव

भगवान शनि 30 जून मध्य रात्रि 12 बजकर 35 मिनट पर अपनी प्रिय राशि कुंभ …