भगवान राम की पूजा से घर में बनी रहती है सुखहाली

हिंदू धर्म में प्रभु श्री राम की पूजा विशेष महत्व रखती है। ऐसे में यदि आप भी घर पर ही भगवान राम की पूजा कर रहे हैं तो आप राम जी को भोग के रूप में इन खाद्य पदार्थों को अर्पित कर सकते हैं जो किसी-न-किसी रूप में उनके जीवन से ही जुड़े हैं। आइए जानते हैं राम जी के प्रिय भोग।

माना जाता है कि जिस घर में राम जी के साथ-साथ माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा की जाती है, उस घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। यदि आप राम जी की पूजा के दौरान उन्हें उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाते हैं, तो इससे आपको राम जी की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राम जी के प्रिय भोग कौन से हैं, जिन्हें अर्पित करने से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है।

राम जी को ये भोग है प्रिय

भगवान राम जी को खीर बहुत प्रिय मानी गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब राजा दशरथ के यहां भगवान राम और समेत चारों भाइयों का जन्म हुआ था, तो उस समय खीर ही बनाई गई थी। ऐसे में राम जी को खीर का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना गया है।

चढ़ाएं ये फल

माना जाता है कि जब भगवान राम वनवास को गए थे, तब उन्होंने वन में कंदमूल का ही सेवन किया था। ऐसे में आप उन्हें कंदमूल का फल भी प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं। रामचरितमानस का राम जी द्वारा शबरी के जूठे बेर खाने वाला प्रसंग लोकप्रिय है। ऐसे में आप भगवान राम को बेर का भोग भी लगा सकते हैं।

अर्पित कर सकते हैं ये भोग

आप राम जी की पूजा के दौरान उन्हें खोए की मिठाई केसर भात, कलाकंद, बर्फी, गुलाब जामुन आदि भी अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान राम की कृपा आपके पर बनी रहती है। इसके अलावा आप राम जी को पंचामृत और धनिया पंजीरी या सौंठ पंजीरी भी प्रसाद के रूप में अर्पित कर सकते हैं।

शिव चालीसा के पाठ से मिलते हैं अद्भुत लाभ,जानिए
घर में लगाएं राम दरबार,पूजन-दर्शन से दूर होगा घर का वास्तु दोष

Check Also

Varuthini Ekadashi के दिन इस तरह करें तुलसी माता की पूजा

 हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi 2025) का व्रत …