शनिदेव के उदय होने से इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, जानें कौन सी है राशियां…

शनिदेव को इंसाफ का देवता माना गया है। शनिदेव 7 जनवरी 2021 को अस्त हुए थे तथा 9 फरवरी को उदित हो चुके हैं। शनि का उदय होना सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। किन्तु कुछ राशियों पर इसका खास असर पड़ेगा।

मेष राशि: मेष राशि के व्यक्तियों के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे तथा नए कार्य में कामयाबी मिलेगी। मित्रों और परिवार के सदस्यों की मदद प्राप्त होगी तथा कार्यों के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि में ज्ञान में वृद्धि होगी तथा नए अवसरों के मार्ग खुलेंगे। सम्मान में बढ़ोतरी होगी तथा दापत्य जीवन सुखी बना रहेगा।

कन्या राशि: कन्या राशि में कामयाबी मिलने का योग है। बीमारी में राहत मिलने के साथ ही आय में वृद्धि हो सकती है। जिस क्षेत्र में काम करते हैं उसमें तरक्की हो सकती है।

वृश्चिक राशि: कई प्रकार की समस्याएं खत्म होंगी। व्यापार में फायदे से धन में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त होगी। सुविधाओं में वृद्धि के साथ ही ऋण से मुक्ती मिलेगी।

मकर राशि: इस राशि में नए अवसरों के साथ सफलता की प्राप्ति होगी। आय में इजाफा होगा। नए कार्यों में सफलता का योग है।

कुंभ राशि: जीवन में कई प्रकार के परिवर्तन आ सकते हैं। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कार्यों के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

शनि हमेशा अशुभ फल प्रदान नहीं करते हैं। शुभ स्थिति में होने पर शनि व्यक्ति को अत्यंत शुभ फल भी प्रदान करते हैं। शनि इंसान को उच्च पद एवं मान सम्मान भी प्रदान करते हैं। शनि उन व्यक्तियों को शुभ फल प्रदान करते हैं जो नियम एवं अनुशासन के साथ कठोर परिश्रम करते हैं। परिश्रम करने वालों से शनि देव खुश होते हैं।

घर में इस जगह भूलकर भी न लगाएं पूर्वजों की तस्वीरें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान
आज है कुम्भ संक्रांति, जानिए पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल

Check Also

Varuthini Ekadashi के दिन इस तरह करें तुलसी माता की पूजा

 हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi 2025) का व्रत …