मासिक दुर्गाष्टमी पर क्या करें और क्या न करें?

हर महीने में मासिक दुर्गाष्टमी पड़ती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। अगर आप मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कुछ गलतियां करते हैं तो इससे मां दुर्गा नाराज हो सकती हैं और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि मासिक दुर्गाष्टमी पर क्या करें और क्या न करें?

हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 14 जून (Masik Durgashtami 2024 Date) को पड़ रहा है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

मासिक दुर्गाष्टमी पर क्या करें?

  • सनातन धर्म में दुर्गा बीसा यंत्र बेहद चमत्कारिक यंत्र माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन दुर्गा बीसा यंत्र घर लाएं। इससे बुरे दिनों से बचाव होता है।
  • मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए और व्रत का संकल्प लेना चाहिए।  
  • मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा में लाल, पीला और सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।  
  • मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मंदिर की सफाई गंगाजल से करनी चाहिए।
  • मां दुर्गा को खीर, फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाना चाहिए।

मासिक दुर्गाष्टमी पर क्या न करें?

  • मासिक दुर्गाष्टमी के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • काले वस्त्र भी धारण करने की मनाही है।  
  • व्रत के दौरान किसी को गलत नहीं बोलना चाहिए और न ही किसी के प्रति मन में गलत सोचना चाहिए।
  • मासिक दुर्गाष्टमी के दिन घर में गंदगी नहीं होनी चाहिए। मान्यता है कि देवी-देवताओं का वास साफ-सफाई वाली जगह पर होता है।
  • पशु-पक्षी को परेशान नहीं करना चाहिए।

  • मासिक दुर्गाष्टमी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त
  • ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 13 जून 2024 को रात 08 बजकर 03 मिनट पर होगी। साथ ही इसका समापन 14 जून को रात 10 बजकर 33 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 14 जून को मनाया जाएगा।
साधु-संन्यासी क्यों धारण करते हैं भगवा और सफेद वस्त्र? जानें वजह
इस दिन रखा जाएगा सावन का पहला मंगला गौरी व्रत

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …