ज्येष्ठ अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पुण्य की होगी प्राप्ति

ऐसा माना जाता है कि अमावस्या तिथि पर कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस तिथि को पितरों को प्रसन्न करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन विशेष चीजों का दान करने से जातक को सुख-शांति की मिलती है और जीवन में सुखमय होता है। आइए जानते हैं किन चीजों का दान का दान करना कल्याणकारी होता है।

अमावस्या तिथि भगवान विष्णु और पितरों को समर्पित है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन अमावस्या मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष ज्येष्ठ माह में अमावस्या 06 जून को है। इस दिन श्री हरि की पूजा के साथ पितरों का तर्पण भी किया जाता है। ज्योतिष कालसर्प दोष, पितृ दोष और नाग दोष से छुटकारा पाने के लिए अमावस्या तिथि को उत्तम माना गया है। यदि आप भी भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो ज्येष्ठ अमावस्या पर सुबह स्नान- पूजा करने के बाद श्रद्धा अनुसार राशि अनुसार इन चीजों का दान करें। इससे प्रभु की कृपा और पुण्य की प्रति होगी।

राशि अनुसार करें दान

  • मेष राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर गुड़ का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर आर्थिक स्थिति के अनुसार सफेद वस्त्र और चावल का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर गौशाला में चारा के लिए धन का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर चावल, चीनी और दूध का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर शहद और गुड़ का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर जरूरतमंदों के मध्य हरी सब्जियों का दान करें।
  • तुला राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर गरीबों को कपड़े का दान करें।
  • धनु राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर गरीबों को केसर युक्त दूध वितरित करें।
  • मकर राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर तिल के लड्डू का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर साबुत उड़द और तिल का दान करें।
  • मीन राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर चने की दाल, बेसन, केले, चिक्की का दान करें।
कहां है हनुमान धारा और क्यों यह स्थल राम भक्तों के लिए है बेहद खास?
पीपल के पास दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …