राम नवमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप

इस साल 17 अप्रैल को राम नवमी है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ है। अतः हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जनमोत्स्व मनाया जाता है। धार्मिक मत है कि भगवान श्रीराम की पूजा करने वाले साधक कर्मवान शीलवान गुणवान क्षमावान दयावान धर्मवान और आदर्शवादी होते हैं।

 हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। तदनुसार, इस साल 17 अप्रैल को राम नवमी है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ है। अतः चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जनमोत्स्व मनाया जाता है। धार्मिक मत है कि भगवान श्रीराम की पूजा करने वाले साधक कर्मवान, शीलवान, गुणवान, क्षमावान, दयावान, धर्मवान और आदर्शवादी होते हैं। भगवान श्रीराम की कृपा से साधक के जीवन में व्याप्त सभी दुख, संकट और क्लेश दूर हो जाते हैं। अगर आप भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कृपा पाना चाहते हैं, तो राम नवमी के दिन विधि-विधान से अपने आराध्य की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार मंत्र जप करें।

राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक राम नवमी पर ‘ॐ परमात्मने नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक भगवान श्रीराम की कृपा पाने के लिए ‘ ॐ परस्मै ब्रह्मने नम:’ मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक राम नवमी पर ‘ॐ यज्वने नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • कर्क राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए ‘ ॐ पितवाससे नम:’ मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक राम नवमी पर ‘ॐ हरये नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • कन्या राशि के जातक भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने हेतु’ॐ राम सेतुक्रूते नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • तुला राशि के जातक राम नवमी के दिन ‘ॐ राघवाया नम:’ मंत्र का जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय ‘ॐ आदिपुरुष्हाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • धनु राशि के जातक राम नवमी पर ‘ॐ पाराया नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने हेतु ‘ॐ पारगाया नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक राम नवमी पर ‘ॐ महोदराया नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • मीन राशि के जातक भगवान श्रीराम की कृपा पाने हेतु ‘ॐ ब्रह्मंयाया नम:’ मंत्र का पांच माला जप करें।
कब मनाया जाएगा पोइला बैसाख ?
चैत्र नवरात्र के सातवें दिन भद्रावास योग का हो रहा है निर्माण

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …