मान्यता है कि चैत्र नवरात्र के दौरान किए गए कई उपाय इंसान के जीवन के लिए बेहद फलदायी होते हैं। उनमें से एक है कपूर का उपाय। कपूर और घी को एक साथ मिलाकर रोजाना भगवान की आरती करने से सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है। चलिए जानते हैं कपूर के उपाय के बारे में।
सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र का अधिक महत्व है। चैत्र नवरात्र की शुरुआत चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होती है। इस दौरान माता रानी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि चैत्र नवरात्र के दौरान किए गए कई उपाय इंसान के जीवन के लिए बेहद फलदायी होते हैं। उनमें से एक है कपूर का उपाय। ऐसा माना जाता है कि कपूर के चमत्कारी उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं कपूर के इन उपायों के बारे में।
कपूर के उपाय (Kapur Ke Upay)
- नवरात्र के दौरान कपूर को जलाना अधिक शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
- कपूर का प्रयोग पूजा के दौरान किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए मंगलवार के दिन 5 लौंग, 1 कपूर जलाकर भगवान हनुमान जी का पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी की परेशानी दूर होती है और इंसान के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
- इसके अलावा परिवार में विवाद और मनमुटाव की परेशानी को दूर करने के लिए कपूर को घी में भिगोकर जलाएं। माना जाता है कि यह उपाय करने से परिवार में वाद विवाद और मनमुटाव की परेशानी दूर होती है।
- अगर आपको बुरे सपने आते हैं, तो ऐसे में सोते समय तकिया के नीचे कपूर को रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान को बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है और यह उपाय स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।