नहीं करना चाहते शनि देव को रुष्ट…

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जिस व्यक्ति पर शनिदेव की क्रूर पड़ जाती है, उसे जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप शनि देव की क्रूर दृष्टि से बचना चाहते हैं तो शनिवार के दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इसके साथ ही साथ ही शनिवार के दिन कुछ चीजों को खरीदने की भी मनाही है। आइए जानते हैं इस विषय में।

भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

शनिवार के दिन नमक खरीदना शुभ नहीं माना जाता। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन नमक खरीदने से शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं। वहीं, शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजें खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता। शनिदेव को सरसों का तेल जरूरी रूप से चढ़ाया जाता है, लेकिन भूलकर भी शनिवार के दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। इससे व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही चमड़ा, जूते, काले तिल, काली उड़द , झाड़ू, तेल और लकड़ी से बनी चीजें भी शनिवार के दिन खरीदना अशुभ माना गया है।

न करें ये काम

शनिवार के दिन पूर्व, दक्षिण और ईशान दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही शनिवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वरना शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

रुष्ट हो सकते हैं शनिदेव

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन बाल और नाखून काटना भी वर्जित माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति को शनि देव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इसके साथ ही इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि शनिवार के दिन किसी कमजोर या मजबूर व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं।

आज सुबह करें शनि देव की चालीसा का पाठ
राहु-केतु की मदाहशा से हैं परेशान, तो शनिवार के दिन जरूर करें उनके कवच का पाठ!

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …