सुबह झाड़ू लगाते समय करें ये काम, कई परेशानियों से मिलेगा आराम!

हिंदू मान्यताओं में झाड़ू को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में यदि आप झाड़ू से संबंधित कुछ नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको जीवन में लाभ देखने को मिल सकता है।

स्वास्थ्य में मिलेगा लाभ

सुबह के समय झाड़ू लगाते समय बोलना चाहिए कि हमारे घ से रोग बाहर जा रहा है। इस बात को झाड़ू लगाते समय बार-बार दोहराएं। ऐसा करने से आपको अपनी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। साथ ही यह उपाय आपके लिए सुख-समृद्धि के द्वार भी खोलता है।

परेशानियां होंगी दूर

अगर आप तनाव से ग्रसित हैं, तो इसके लिए आपको बोलना चाहिए कि तनाव बार जा रहा है। ऐसा करने से तनाव की स्थिति में काफी हद तक आराम मिल सकता है। साथ ही घर का माहौल भी अच्छा बना रहता है। वहीं, अगर आप झाड़ू लगाते समय बोलते हैं कि सभी परेशानियां समाप्त हो रही हैं, तो इसे आपके दुख-दर्द दूर होने लगते हैं।

कहां रखें झाड़ू

वास्तु में झाड़ू रखने के लिए घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच की जगह सबसे अच्छी मानी गई है। वहीं, झाड़ू को घर के ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां उसपर किसी का पैर न लगे। इसके साथ ही झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए, इसे हमेशा लिटाकर रखें। इस बातों का ध्यान रखने से लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।

इन बातों का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र में टूटे हुए झाड़ू का प्रयोग करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं मान गया है। ऐसे में टूटे हुए झाड़ू को तुरंत बदल देना चाहिए। इसके साथ ही शनिवार के दिन नया झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। ऐसा करने से परेशानियां आपके जीवन से दूर बनी रहती हैं।

आज है प्रदोष व्रत, इस विशेष दिन पर करें पार्वती चालीसा का पाठ…
महाशिवरात्रि के दिन रखें इन बातों का विशेष ध्यान

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …