मार्च में इस दिन शनि होंगे उदय

ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि ग्रहों की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। 18 मार्च 2024 को शनि, कुंभ राशि में ही उदित होने जा रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं में शनि के उदित होने की घटना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे कुछ राशियों को जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, तो वहीं कुछ राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में इन राशियों के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। 

कन्या राशि

शनि के उदय होने से कन्या राशि के जातकों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। हो सकता है कि कन्या राशि के लोगों को धोखा मिले। इसलिए अभी फिलहाल अपने करियर में कोई बड़ा बदलाव करने से बचें। वैवाहिक जीवन मेंभी लड़ाई-झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है। ऐसे में आपको शनिवार के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान आदि करना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए भी शनि का उदय मुश्किलें बढ़ाने वाला रहने वाला है। आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बिजनेस में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें और फिर ही कोई फैसला लें। साथ ही बेवजह के खर्चों में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि

मिथुन राशियों के लिए भी शनि उदय कुछ अच्छा नहीं रहने वाला है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव का विचार बना रहे हैं, तो फिलहाल ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान प्रॉपर्टी आदि में भी निवेश न करें। आप शनिवार के दिन शिव देव पर सरसों का तेल चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से आपको राहत मिल सकती है। 

 पंचांग से जानें गुरुवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय!
भगवान शिव ने मस्तक पर क्यों धारण किया था चंद्रमा? जानें 

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …