सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को एक महत्वपूर्ण और पवित्र समय माना गया है। साथ ही यह भी माना जाता है, जो साधक इस मुहूर्त में उठकर भगवान का ध्यान करता है, उसे जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में समय देवी-देवता पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं, इसलिए इस मुहूर्त में उठने वाले व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सौंदर्य, बल, विद्या, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाना सही होता है या नहीं।
ब्रह्म मुहूर्त का समय
ब्रह्म का अर्थ है – परमात्मा। इसलिए ब्रह्म मुहूर्त का अर्थ हुआ ‘परमात्मा का समय’। सुबह 4 बजे से सुबह 5:30 के बीच का समय ब्रह्म मुहूर्त माना गया है। ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी इस समय को बहुत-ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में तम और रजो गुण की मात्रा बहुत कम होती हैं। इस समय सत्वगुण का प्रभाव अधिक रहता हैं। इसलिए इस काल में उठने वाले व्यक्ति का मन शांत बना रहता है।
कर सकते हैं सफाई?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। ऐसे में यदि आप इस समय में घर में झाड़ू लगाते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा, नकारात्मकता में बदल सकती है।
कर सकते हैं ये काम
लेकिन किसी कारणवश आपको ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगानी भी पड़े, तो इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू लगाने के बाद कचरे को घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए, वरना आपको लक्ष्मी माता की भी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।