वैवाहिक जीवन बनाना चाहते हैं सुखमय, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान…

सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का अधिक महत्व है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार माघ माह में आज यानी 17 फरवरी को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-शांति का आगमन होता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से आर्थिक लाभ होता है। साथ ही नौकरी और व्यापार में तरक्की होती है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना फलदायी होता है।

इन चीजों का करें दान

-यदि आप जीवन में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किसी गरीब इंसान को फलों का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

-इसके अलावा इस दिन कपड़ों का दान करना उत्तम माना जाता है। इससे साधक को मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

-मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करने के बाद कन्याओं को हलवा या खीर खिलाएं। यह भोग मां दुर्गा के प्रिय माने जाते हैं। ऐसा करने से दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

-मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त

माघ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 16 फरवरी 2024 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट से हो गई है। साथ ही इस तिथि का समापन 17 फरवरी को सुबह 08 बजकर 15 मिनट पर हो गया है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत आज यानी 17 फरवरी को किया जा रहा है।

कितनी बार करनी चाहिए शमी के पेड़ की परिक्रमा? जानिए
 आज है मासिक दुर्गाष्टमी, जाने कैसे करें देवी दुर्गा को प्रसन्न

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …