ब्रह्म मुहूर्त का हमारे शास्त्रों में बेहद महत्व है। यह समय बहुत शुभ होता। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान भगवान धरती पर आते हैं और अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए हमारे घर के बड़े जल्दी उठने की सलाह देते हैं। हालांकि इस दौरान उठने के कई फायदे भी हैं। ऐसा माना जाता है कि सूर्य की पहली किरण पृथ्वी पर पड़ने से पहले बिस्तर को छोड़ देना चाहिए।
इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और दिमाग भी तेज रहता है। ब्रह्म मुहूर्त एक ऐसी समय अवधि है, जो मानव शरीर को कई लाभों के साथ दिव्य आशीर्वाद देती है। तो आइए इस समय से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानते हैं –
ब्रह्म मुहूर्त के दौरान इन चीजों का रखें ध्यान
- ब्रह्म मुहूर्त में ध्यान करना बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इस दौरान वातावरण और मन में शांति रहती है।
- ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-पाठ करना बेहद लाभकारी माना जाता है, ऐसा कहा जाता है इस दौरान भगवान धरती पर आते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
- ब्रह्म मुहूर्त में अपने भविष्य और अपने किसी भी कार्य की पूर्ति की कामना रखने से उनकी पूर्ती होती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ाई करने से चीजें दिमाग में रहती हैं, साथ ही ज्ञान की देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- ऐसा कहा जाता है जो लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं, उनके घर में कभी दरिद्रता नहीं रहती है। साथ ही धन की देवी खुश रहती हैं।
- ब्रह्म मुहूर्त में घर के लोगों को पवित्रता का ध्यान रखते हुए माता लक्ष्मी की उपासना जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से घर में शुभता आती है। साथ ही इस दौरान घर में झाड़ू लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि लक्ष्मी माता रूठकर घर से चली जाती हैं।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में नकारात्मक सोच से दूर रहना चाहिए, क्योंकि यह घर के वातावरण और मन की शांति को दूषित करते हैं। साथ ही इससे घर में परेशानियां उत्पन्न होती हैं।
ब्रह्म मुहूर्त और सूर्योदय का समय
सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर।
ब्रह्म मुहूर्त – 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक।