बसंत पंचमी के दिन देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। साथ ही यह दिन नई ऋतु यानी बसंत के आने का भी संदेश देता है। हिंदू धर्म में यह माना गया है कि मां सरस्वती की सच्चे मन से आराधना करने से साधक को ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में आज यानी 14 फरवरी के दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। यदि आपके घर में भी इस शुभ अवसर पर कन्या ने जन्म लिया है, तो आप उसके लिए सरस्वती जी से प्रेरित ये नाम चुन सकते हैं।
आशवी
मां सरस्वती को आशवी भी कहा जाता है। इस शब्द का अर्थ होता है – भाग्यशाली। ऐसे में यह यूनिक और खूबसूरत नाम आपकी बच्ची के लिए बहुत सूट करेगा।
दिव्यांगा
दिव्यांगा नाम भी मां सरस्वती के नामों में से एक है। यह जितना यूनिक है उतना ही सुंदर नाम भी है। इस नाम का अर्थ होता है सुंदर, पवित्र और शुभ कन्या।
वाची
सरस्वती जी को वाची भी कहा जाता है। इस नाम का अर्थ होता है – मधुर वाणी वाली। ऐसे में यह नाम आपकी बच्ची के लिए शुभ साबित हो सकता है।
विदुषी
विदुषी नाम का अर्थ होता है – जो बहुत बुद्धिमान हो। असल में यह शब्द विद्वान का ही स्त्रीलिंग है। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन जन्मी बेटी के लिए विदुषी नाम शुभ होगा।
अक्षरा
अक्षर नाम भी मां सरस्वती का ही एक नाम है। इसका अर्थ पत्र भी होता है। ऐसे में आपके घर में आई नन्ही मेहमान के लिए यह नाम बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
वागीशा
सरस्वती जी को वागीशा नाम से भी जाना जाता है। यह बहुत ही यूनिक नाम भी है। ऐसे में यदि आप बेबी गर्ल के लिए नाम की तलाश में हैं, तो यह नाम चुन सकते हैं।
ज्ञानदा
हिंदू धर्म में मां सरस्वती को ज्ञान की देवी के रूप में जाना जाता है। ऐसे में उन्हें ज्ञानदा नाम से भी जाना जाता है। इसलिए आप इन नाम का चयन भी अपनी लाडली के लिए कर सकते हैं।