गुप्त नवरात्र में भूलकर भी न करें ये कार्य

नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। सनातन धर्म में नवरात्र में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। हर साल 2 बार गुप्त नवरात्र आते हैं। एक माघ के गुप्त नवरात्र और दूसरा आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्र। इस साल की पहली गुप्त नवरात्र आज यानी 10 फरवरी 2024 शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरुआत हो गई है। गुप्त नवरात्र के दौरान गुप्त रूप से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान कुछ विशेष बातों को ध्यान रखना चाहिए। वरना मां देवी रुष्ट हो सकती हैं। चलिए जानते हैं कि गुप्त नवरात्र में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

गुप्त नवरात्र में न करें ये कार्य

-गुप्त नवरात्र के दौरान बाल नहीं कटवाने चाहिए और न ही नाखून काटने चाहिए।

-इसके अलावा लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्यता के अनुसार, जिस जगह पर राहु-केतु का रक्त गिरा था। वहीं से लहसुन-प्याज की उत्पत्ति मानी जाती है। इसलिए इसे अशुद्ध माना जाता है।

-अगर आप गुप्त नवरात्र का व्रत रख रहे हैं, तो दिन में न सोए। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से व्रत का फल प्राप्त नहीं होता है।

-इसके अलावा गुप्त नवरात्र में महिला, बुजुर्ग और पशु-पक्षियों को परेशान न करें। किसी इंसान को शारीरिक और मानसिक तौर पर चोट न पहुंचाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा रष्ट होती हैं।

गुप्त नवरात्र पर करें ये उपाय, मिलेगा मां काली का आशीर्वाद...
आज से हुई गुप्त नवरात्र की शुरुआत

Check Also

Varuthini Ekadashi के दिन इस तरह करें तुलसी माता की पूजा

 हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi 2025) का व्रत …