घर में कुछ विशेष पेड़-पौधे लगाने शुभ माने जाते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में मनी प्लांट लगाने के फायदों के बारे में बताया गया है। साथ ही इसको सही दिशा में लगाने का जिक्र भी किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ विशेष पेड़-पौधे लगाने से परिवार के लोगों के बीच सदैव सुख-शांति बनी रहती है और इंसान के सौभाग्य के मार्ग खुलते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में मनी प्लांट लगाने के फायदों के बारे में बताया गया है। साथ ही इसको सही दिशा में लगाने का जिक्र भी किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए हम आपको बताएंगे कि मनी प्लांट लगाने से कौन से लाभ मिलते हैं और इसे घर की किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट का पौधा अधिकतर घरों में देखने को मिलता है। कई लोग इस को घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाते हैं। अगर आप भी घर में मनी प्लांट लगा रहे हैं, तो इसे उत्तम दिशा में लगाएं। मनी प्लांट के पौधे को घर की दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
इस दिशा में न लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर में भूलकर उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं। कहा जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मिलते हैं ये लाभ
ऐसा कहा जाता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से घर की उन्नति होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अगर आपके घर में रखा हुआ मनी प्लांट ऊपर की तरफ बढ़ रहा है, तो यह आपके जीवन की तरक्की को दर्शाता है।
करें ये उपाय
अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन पानी में कच्चा दूध मिलाकर मनी प्लांट के पौधे में अर्पित करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा मनी प्लांट की जड़ के पास लाल धागा बांध दें। ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है।