जानिए क्या है आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के समय में लोग अपने दिन की शुरुआत में पंचांग देखते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 17 मार्च का पंचांग।

17 मार्च का पंचांग-

दिन: बुधवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 10:12 बजे से रात्रि के 11:29 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, वसंत ऋतु फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 23 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी अश्वनी नक्षत्र 07 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् भरणी नक्षत्र ऐन्द्र योग 08 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् वैधृति योग मेष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 29 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 31 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 08 बजकर 43 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त आज रात को 10 बजकर 02 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है।

अमृत काल: कल 18 मार्च को प्रात:काल 05 बजकर 10 मिनट से सुबह 06 बजकर 58 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक।

रवि योग: आज सुबह 06 बजकर 29 मिनट से सुबह 07 बजकर 31 मिनट तक। फिर 18 मार्च को तड़के 02 बजकर 37 मिनट से प्रात: 06 बजकर 27 मिनट तक।

शालिग्राम प्रभु श्री विष्णु का साक्षात माना जाता है स्वरूप, उपासना में कुछ खास सावधानियां का रखे ध्यान
साल के पहले ग्रहण पर सूतक काल की जानें स्थिति, इन कार्यो को करने से बचें

Check Also

Varuthini Ekadashi के दिन इस तरह करें तुलसी माता की पूजा

 हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi 2025) का व्रत …