जानें क्या कह रहा है आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के समय में लोग पंचांग देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 15 जनवरी का पंचांग।

15 जनवरी का पंचांग-

दिन: शुक्रवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

विशेष: पंचक (शाम 05:06 बजे से प्रारंभ 20 जनवरी को दोपहर 12:36 बजे पर समाप्त)

आज का पर्व एवं त्योहार: करिदिन।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया 08 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया धनिष्ठा नक्षत्र 29 घंटे 17 मिनट तक, तत्पश्चात् शतभिषा नक्षत्र सिद्धि योग 20 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् व्यतिपात योग मकर में चंद्रमा 17 घंटे 06 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 15 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 46 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 09 बजे होगा। चंद्र का अस्त शाम के समय 07 बजकर 59 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से दोपहर 02 बजकर 58 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 06 बजकर 48 मिनट से रात 08 बजकर 44 मिनट तक।

रवि योग: 16 जनवरी को प्रात: 05 बजकर 17 मिनट से सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक।

चाणक्य नीति: जानिए किन कामों को करने से मिलता है कठोर दंड
आज मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें दान

Check Also

Varuthini Ekadashi के दिन इस तरह करें तुलसी माता की पूजा

 हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi 2025) का व्रत …