राशियों के हिसाब से कपड़ों का रंग, ऐसे करें हरियाली तीज पर पूजन

हरियाली तीज की तैयारी पूरे देश में है। एक दिन पहले सिंजारा और अगले दिन 23 जुलाई को हरियाली तीज मनाई जाएगी। वैसे इस बार कोरोना के चलते जहां जहां तीज की सवारियां निकलती हैं, उस पर रोक है, लेकिन फिर भी घरों में तीज की कथा व्रत के जरिए महिलाओं में उत्साह देखते ही बनेगा। तीज पर किस राशि के हिसाब से किस रंग के लहरिये पहने फलदायक हो सकते हैं, ये इस लेख में जान लेते हैं। राशियों के मुताबिक लहरियों के रंग बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास।

मेष राशि:

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। मेष राशि की महिलाएं कर्मठ और अधिक ऊर्जा वाली होती हैं। इसलिए इस राशि वाली महिलाओं को हरियाली तीज के दिन लाल के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए। लाल के अलावा इनके लिए गोल्डन कलर भी शुभ है।

वृष राशि:

वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। वृष राशि की महिलाएं अधिक मेहनती होती हैं। हरियाली तीज के दिन इस राशि की महिलाओं को सिल्वर कलर के कपड़े पहनने चाहिए। इस राशि की महिलाएं सिल्वर कलर के अलावा लाल रंग के वस्त्र भी धारण कर सकती हैं।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह माना जाता है। मिथुन राशि की महिलाएं अधिक बुद्धिमान होती है। इस राशि की महिलाएं अगर हरियाली तीज पर हरे रंग के वस्त्र धारण करके माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं तो इन्हें मां पार्वती और भगवान शिव का विशेष आर्शीवाद प्राप्त होगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि का स्वामी चंद्र ग्रह को माना जाता है। कर्क राशि की महिलाएं बहुत सुंदर और सौम्य होती है। हरियाली तीज के दिन अगर इस राशि की महिलाएं अगर लाल रंग के वस्त्र धारण करती हैं तो इनका अपने पति के साथ हमेशा प्रेम बना रहेगा।

सिहं राशि:

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य ग्रह को माना जाता है। सिंह राशि की महिलाओं में ऊर्जा की अधिकता होती है। अगर इस राशि की महिलाएं संतरी रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं तो इनके लिए काफी उत्तम होगा।

कन्या राशि:

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध को माना जाता है। कन्या राशि की महिलांए किसी भी चीज का मैनेज करने में माहिर होती है। अगर इस राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर डार्क ग्रीन कलर के कपड़े पहनती हैं तो इनके और इनके पति के बीच में वैचारिक मतभेद नहीं रहेगा।

तुला राशि: 

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। तुला राशि की महिलाओं को सजने और संवरने का अधिक शौक होता है। अगर इस राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर सिल्वर कलर के कपड़े पहनती हैं तो इस राशि की महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि:  

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है। इस राशि की महिलाएं अपने परिवार से अधिक प्रेम करती है। अगर इस राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर मैरुन रंग के वस्त्र धारण करती हैं तो इनके घर में कभी भी धन की कमीं नहीं रहती और इनका सदैव अपने पति के साथ प्रेम बना रहता है।

धनु राशि:  

धनु राशि का स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति को माना गया है। इस राशि की महिलाएं अधिक धार्मिक होती है। अगर इस राशि की महिलाएं पीले रंग के वस्त्र धारण करके हरियाली तीज की पूजा करती हैं तो इनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसके अलावा इस राशि की महिलाएं आसमानी रंग के वस्त्र भी धारण कर सकती हैं।

मकर राशि:   

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि देव को माना जाता है। इस राशि की महिलाएं अधिक मेहनती होती है। हरियाली तीज पर इस राशि की महिलाओं को ब्लू रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। अगर इस राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर इस रंग के वस्त्र धारण करके पूजा करती हैं तो इनके पति की उम्र लंबी होती है।

कुंभ राशि:   

कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि देव को माना जाता है। इस राशि की महिलाएं अपने पति से अधिक प्रेम करती हैं। हरियाली तीज पर इस राशि की महिलाओं को हल्के नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। अगर इस राशि की महिलाएं पूजा में हल्के नीले रंग के वस्त्रों का प्रयोग करती हैं तो इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है।

मीन राशि:   

मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति देव को माना गया है। इस राशि की महिलाएं धार्मिक होने के साथ अपने पति को उचित सलाह भी देती हैं। हरियाली तीज के दिन इस राशि की महिलाओं को लाल और गोल्डन कलर मिक्स वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने से इन्हें सभी देवताओं का आर्शीवाद प्राप्त होगा।

घर में इस तरह करें कपूर का इस्तेमाल, धन-धान्य होंगे परिपूर्ण
बुधवार के दिन प्रथम पूज्य गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से पूरी होंगी मनोकामनाएं

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …