आइये जाने क्या है भगवान शिव के सांप का नाम…

भगवान शिव को सावन का महीना सर्वाधिक प्रिय होता है। सावन माह की शुरुआत सोमवार के साथ हुई थी और और इसका समापन भी सोमवार के दिन ही होगा। सावन माह का आज दूसरा सोमवार है। सावन माह में ही नागपंचमी का त्यौहार भी आता है। इस बार नाग देवता का यह त्यौहार शनिवार, 25 जुलाई को मनाया जाएगा। सावन के साथ ही भगवान शिव को नाग भी अधिक प्रिय है।

आप सब इस बात से भली-भांति परिचित होंगे कि भगवान शिव के गले में सदा एक नाग विराजित रहता है। लेकिन क्या आप उस सांप के नाम के बारे में जानते हैं ? आपका जवाब आएगा नहीं। तो चलिए आपको भगवान शिव के गले में विराजित सांप का नाम बताते हैं। भगवान शिव के गले में जो नागदेवता विराजित है, उनका नाम वासुकि है।

वासुकि सदा भगवान शिव के गले में विराजित रहते हैं। भगवान शिव को जो सबसे अधिक प्रिय है, उनमे वासुकि का भी नाम शामिल है। नाग देवता को पंचमी तिथि का स्वामी भी कहा जाता है और हर साल नागपंचमी मनाने के पीछे के यह एक ख़ास वजह है। सावन माह की शुक्ल पंचमी की तिथि नाग देवता को समर्पित है। इस दिन हिंदू धर्म के लोग व्रत भी रखते हैं और नाग देवता का विशेष पूजन भी होता है। कई लोग घरों में ही नाग देवता की पूजा करते हैं, तो वहीं कई लोग मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ करते हैं। इस बार खास बात यह है कि नागपंचमी के दिन ही भगवान कल्कि की जयंती भी है।

आइये जाने इस बार कितनी खास हो सकती है नाग पंचमी, पढ़े पूरी खबर
कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार भाई-बहन का मिलन मुश्किल, ऐसे बहनें भेजें राखियां

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …