इस कल्प में आठ लोगों को चिरंजीव होने का वरदान है। जिसमें भगवान श्री हनुमान, अश्वत्थामा के साथ भगवान परशुराम भी शामिल हैं। माना जाता है कि भगवान परशुराम कहीं तपस्या में लीन रहते हैं। महाभारतकाल में महर्षियों में ये अत्यंत पूज्य रहे हैं आज भी भगवान परशुराम का पूजन किया जाता है। अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है। इस दिन देशभर में श्री परशुराम शौर्य यात्रा के साथ ही भगवान परशुराम का पूजन भी किया जाता है।
तो दूसरी ओर ब्राह्मण समाज विभिन्न आयोजन करता है। दरअसल भगवान परशुराम को श्री हरिविष्णु के 6 ठे अवतार के तौर पर माना जाता है। भगवान ने इस अवतार में अपने आराध्य भगवान शिव की शक्ति को परशु के तौर पर लिया है। इनका नाम परशुराम इसलिए भी पड़ा क्योंकि इन्होंने फरसा धारण कर रखा है। इसी फरसे से इन्होंने समुद्र तक को पीछे हटने के लिए विवश कर दिया था वहीं क्षत्रियों के अधर्मी होने और अत्याचारी होने पर इन्होंने धरती को क्षत्रिय विहिन कर दिया था।